5 Dariya News

लोग संघर्षों में से निकले और लोगों से जुड़े नेता ही लोगों की समस्याएं हल कर सकते हैं-बादल

कांग्रेस सभी समस्याओं की जड़-मुख्यमंत्री

5 दरिया न्यूज

गिदड़बाहा 16-Jan-2014

पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि लोग संघर्षों में से निकले और लोगों से जुड़े नेता ही लोगों की समस्याएं हल कर सकते हैं क्योंकि वह लोगों की मुसीबतों को बेहतर ढंग से समझते हैं।स्थानीय शहर के विभिन्न वार्डों में संगत दर्शन दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली पर चुटकी लेते हुए स.बादल ने कहा कि श्री केजरीवाल ने सत्ता से आने से पूर्व बड़े-बड़े वायदे किए थे और सत्ता में आने के बाद वह उनको पूरे नहीं कर सके। यहां तक कि उन्होंने हमारे संगत दर्शन की नकल करते हुए जनत दरबार लगाने का एलान किया था और एक दिन में ही फेल हो गए। अब उन्होंने यह दरबार लगाने का फैसला छोड़ दिया है। यह इसलिए ही हुआ क्योंकि श्री केजरीवाल ना ही जननेता हैं और ना ही जन संघर्षों में से निकले हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में रहने वाले नेता ही लोगों को जान सकते हैं और उनकी समस्याएं हल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने सियासी जीवन की शुरूआत के साथ ही संगत दर्शन आरंभ कर दिए थे और अब तक करते आ रहे हैं।

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी रोगों की जड़ है और इसके राज में मंहगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, भूखमरी जैसी बुराइयां बढ़ती जा रही हैं जिस कारण इन रोगों का उपचार कांग्रेस को सत्ता से वंचित करके ही किया जा सकता है।केन्द्र की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नाम गरीबों का लेती है और सेवा अमीर लोगों की  करती आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है और लोगों में विभिन्न पक्षों से असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। आगामी लोक सभा चुनावों में कांग्रेस को हराने का आह्वान करते हुए स.बादल ने कहा कि किसी भी राज्य में संसदीय चुनावों की भूमिका अह्म होती है क्योंकि केन्द्र में बनने वाली सरकार ने ही राज्यों को वित्तीय मदद मुहैया करवानी होती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में एन डी ए की सरकार आने के साथ ही हम उनके पास राज्य के विकास के लिए अपनी इच्छानुसार प्राजेक्टों को लागू करवा सकते हैं और विकास के लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं।

बादल ने कहा कि कांग्रेस ने जन समस्याओं को हल करने के लिए कभी भी ठोस प्रयास नहीं किए और इसके विपरीत वह स्वयं लोगों में जाते हैं और उनकी समस्याओं पर लोगों को बारीकी से जानने का प्रयास करते हैं और उनकी इच्छानुसार ही स्कीमों को लागू किया जाता है। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार अपने अथक प्रयासों से राज्य के विकास को विश्वसनीय बनाने का प्रयास  किया है परंतु कांग्रेस अड़चन डाल रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जन कल्याण की कई योजनाओं को लागू किया है। इसमें आटा-दाल स्कीम को लागू किया और चार रूपए किलो आटा एवं बीस रूपए किलो दाल देने वाला पहला राज्य बना और अब आटा चार रूपए के स्थान पर एक रूपए प्रति किलो देने का फैसला किया है। इस स्कीम अधीन लाभपात्रियों की गिनती 16 लाख से बढक़र 32 लाख की गई है।बादल ने सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लड़कियां गिदड़बाहा की 838 छात्राओं को माई भागो स्कीम अधीन साइकल दिए और स्कूल की 9 छात्राओं को 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने के लिए अपने खाते में पांच-पांच हज़ार रूपए दिए। इन छात्राओं को डा.गोबिंद खुराना स्कीम अधीन पहले ही वार्षिक 30-30 हज़ार वजीफा मिल चुका है। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को सम्बोधन करते हुए कहा कि गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भी राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं, सरकारी स्कूलों में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले बच्चों को वार्षिक 30 हज़ार रूपए वजीफा दिया जा रहा है और इन बच्चों की गुणात्मक पढ़ाई के लिए 6 विशेष स्कूल बनाए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों के रहने और पढ़ाई का कोई खर्चा नहीं होगा।

इस अवसर पर पत्रकारों ने कांग्रेस द्वारा चक्का जाम के संबंध में पूछे गए प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रत्येक को किसी भी मामले पर विरोध प्रगट करने का अधिकार है पर रास्ते या रेलें रोक कर ऐसा करना भी राहगीरों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि ऐसे विरोध जिला स्तर पर निर्धारित स्थानों पर किए जाने चाहिए। आम आदमी पार्टी में खींचातानी के संबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी का अंदरूनी मामला है। पड़ोसी राज्यों को ओर आर्थिक पैकेज देने के बारे उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही पंजाब से भेदभाव करती आ रही है और यह भेदभाव उसको गद्दी से उतार कर ही बंद हो सकता है।इस अवसर पर स.बादल ने जेल काटने वाले व्यक्तियों और उनके परिवारों का सन्मान भी किया।इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त पंजाब एग्रो के चेयरमैन दयाल सिंह कोलियांवाली, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव सी के जे एस चीमा भी उपस्थित थे।