5 Dariya News

अब्दुल रहमान कोहली ने दलोगडा में जनसभा को सम्बोधित किया

कहा कि सरकार राज्य के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में असमानता दूर करने हेतु प्रयासरत है

5 Dariya News

जम्मू 07-Apr-2018

पशु एवं भेड पालन मंत्री अब्दुल रहमान कोहली ने कहा कि सरकार राज्य के विभिन्न संभागों में आर्थिक तथा सामाजिक विकास में किसी भी तरह की असमानता को दूर करने हेतु कई कडे कदम उठा रही है। मंत्री ने यह बात आज राजोरी जिले के दलोगडा गांव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। समान प्रांतीय विकास की महत्ता पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सभी संभागों के समान विकास हेतु संसाधनों के बरावर बंटवारे पर बल दिया है। कालाकोट निर्वाचन क्षेत्र में विकास अधीन कार्यो पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत कई परियोजनाओं पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिनके सम्पन्न होने से क्षेत्र के लोगों के सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन में सहायता होगी। लोगों की मांगों के उत्तर में मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों पर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिश्ठ अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।