वैटरन पत्रकार संतोष आचार्य के संस्कार के मौके जंगवीर सिंह और विनीत जोशी द्वारा श्रद्धांजलियां भेंट
मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और मजीठिया द्वारा दुखी परिवार से सहानुभूति व्यक्त
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 14-Jan-2014
वैटरन पत्रकार श्री संतोष कुमार आचार्य जिनका गत् रात्रि पी जी आई में संक्षिप्त बीमारी के पश्चात् निधन हो गया था का आज सैक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री के सहायक मीडिया सलाहकार श्री विनीत जोशी और उप-मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री जंगवीर सिंह ने पंजाब सरकार की ओर से पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन भेंट किए और आचार्य परिवार से सहानुभूति प्रकट की। श्री आचार्य 84 वर्ष के थे वह अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्र छोड़ गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल, उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स.बिक्रम सिंह मजीठिया ने दुखी परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास और पीछे परिवार को यह दुख सहन करने का बल ब शे। उन्होंने श्री संतोष कुमार आचार्य की पत्रकारी क्षेत्र की देन को याद करते हुए कहा कि श्री आचार्य ने वीरप्रताप, मिलाप, शिवालिक संदेश, नया लोक युग और हिम प्रभा समाचार पत्रों में बतौर समाचार संपादक और संपादक के रूप में सेवाएं निभाई। श्री आचार्य की इच्छा जहां एक प्रसिद्ध पत्रकार थी वहीं समाज सेवा में भी अग्रणीय थे। श्री आचार्य की इच्छानुसार उन के निधन के पश्चात् उनकी आंखें आई बैंक को दान की दी गई। इस अवसर पर संसद सदस्य श्री पवन कुमार बांसल, पूर्व लोक सभा सदस्य श्री सतपाल जैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री हरमोहन धवन, चंडीगढ़ प्रैस क्लब के प्रधान स.सुखबीर सिंह बाजवा सहित पत्रकार भाईचारा और सामाजिक एवं धार्मिक जत्थेबंदियों की अह्म श िसयतें मौजूद थीं।