सरकार उचित विकास के एजैंडे पर कार्य कर रही है- प्रिया सेठी
5 Dariya News
जम्मू 06-Apr-2018
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने हेतु उचित विकास के एक एजैंडे पर कार्य कर रही है।मंत्री ने यह बात आज रानी पार्क में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मंत्री ने लोगों पर बल देते हुए कहा कि वे उनके कल्याण हेतु राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गईं विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठायें।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शुरू करने के साथ कुछ सराहनीय कार्य किये हैं जिससे राज्य का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के वर्तमान शासन के दौरान नई दिल्ली में कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है जिनके बेहतर परिणाम देखने को मिले है।मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी क्षेत्रों विषेशकर अछुते, ग्रामीण तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के संतुलित विकास पर बल दे रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिष्चित करने हेतु सार्वजानिक ढांचे को मजबूत बनाने के प्रयास जारी हैं।