5 Dariya News

अध्यक्ष ने नरवाल पई सतवारी का दौरा कर क्षेत्र की विकास जरूरतों का जायजा लिया

गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र में 250 ट्रांसफार्मर लगाये गये है- कविन्द्र गुप्ता

5 Dariya News

जम्मू 06-Apr-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने आज जवाहर नगर, नरवाल पई का दौरा कर क्षेत्र के विकास से सम्बंधित लोगों की समस्याएं सुनी। क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अध्यक्ष ने कहा कि गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विकास गतिविधियां षुरू की गई हैं ताकि लोगों के लिए सुरक्षित पेयजल, सडक सम्पर्क सुनिष्चित किया जा सके और उन्हें समय समय पर जरूरत पडने वाले स्थलां के लिए नये ट्रांसफार्मर दिये जा सके।इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष के समक्ष अपनी मांगे रखी जिनमें पुराने ट्रांसफार्मरों को बदल कर 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाना, स्थानीय पार्क में लाइटंे तथा बैंच लगाना और लम्बे समय से एसडीएम कार्यालय में पड़ी लम्बित पीआरसी उपलब्ध करवाना शामिल है।उन्होंने जीवन नगर के क्षेत्र से गुजरने वाले प्रमुख नाले तक स्वच्छत्ता अभियान शुरू करवाने की मांग भी की। इस सम्बंध में अध्यक्ष ने जेएमसी के सम्बंधित अधिकारियों को नाले की साफ सफाई शुरू करने हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिये।अध्यक्ष ने बताया कि गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र में सम्पूर्ण ऊर्जा परिदृष्य में सुधार लाने हेतु वर्तमान शासन में उनके निर्वाचन क्षेत्र में 250 नये ट्रांसफार्मर तथा 14000 खम्बे लगाये गये है। उन्होंने बताया कि एमबीएस कालेज बबलियाना के सामने पार्क के निर्माण पर 5.5 करोड रु. खर्च किये जा रहे हैं तथा इस पार्क का कार्य चल रहा है जिसे शीघ्र ही क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया जायेगा।स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई मांगों पर प्रतिक्रिया जताते हुए अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी लम्बित मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा।पूर्व कारपोरेटर, वरिश्ठ नेता, प्रमुख नागरिक तथा अल्पसंख्यक स्थानीय लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।