5 Dariya News

केजरीवाल के लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा तैनात

5 दरिया न्यूज

गाजियाबाद(आईएएनएस) 13-Jan-2014

उत्तर प्रदेश सरकार की स्वीकृति के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में जेड श्रेणी की सुरक्षा तैनात की गई है। इसके तहत 14 पुलिसकर्मियों को उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी स्थित गिरनार टॉवर के एक फ्लैट में रहते हैं। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के अंचल अधिकारी कमलेश बहादुर ने कहा, "हमने उप निरीक्षक स्तर के दो सुरक्षा अधिकारी तैनात किए हैं, जिनके साथ आठ सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेंगे। एक मार्गरक्षण वाहन, एक हेड कांस्टेबल सहित चार सुरक्षाकर्मी गाजियाबाद पुलिस ने उपलब्ध कराए हैं।"हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आठ जनवरी 2014 को हमला किए जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय पर भी पांच सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं।