5 Dariya News

मुख्यमंत्री ने नागरिकों की मृत्यु पर दुख जताया, शहीद सेना जवानों को श्रद्धांजलि दी

5 Dariya News

नई दिल्ली 01-Apr-2018

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज अनंतनाग तथा शोपिया जिले में विभिन्न सुरक्षा कार्यो के दौरान दो नागरिकों की मृत्यु पर दुख जताया। उन्होंने इन कार्यो के दौरान घायल लोगों के साथ भी सहानुभूति जताई।मुख्यमंत्री ने इन सुरक्षा कार्यो के दौरान शहीद हुए तीन सेना जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संत्पत परिवारों के साथ संवेदना जताई तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी।