5 Dariya News

बेदी ने केजरीवाल की आलोचना की

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) 11-Jan-2014

पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी ने दिल्ली सचिवालय के भीतर शनिवार को 'जनता दरबार' आयोजित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। बेदी ने ट्विटर पर लिखा, "ईश्वर, अरविंद और उनकी टीम को सद्बुद्धि दे कि सचिवालय छतों से नहीं संचालित होते! सुनने के लिए कुछ समय लीजिए! और उसके बाद सुविचारित निर्णय लीजिए।"उल्लेखनीय है कि शनिवार को केजरीवाल और उनके मंत्रियों के जनता दरबार की शुरुआत बहुत अव्यवस्थित रही। भगदड़ की आशंका के चलते केजरीवाल वहां से हट गए, लेकिन बाद में उन्होंने जनता दरबार के बेहतर आयोजन का वादा किया।