समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : किशन कपूर
5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला 30-Mar-2018
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है । सरकार ने जनसाधारण के कल्याण के लिए अनेक नई योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।किशन कपूर आज धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के दाड़नू में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत बोल रहे थे। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना तथा उन्हें शीघ्र पूरा करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा।उन्होंने सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। कपूर ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का विकास समान गति से हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, उर्जा, पेयजल, सिंचाई तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर बल दे रही है।
मंदल मेला मैदान के सौंदर्यकरण को 50 हजार
इसके उपरांत खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने मंदल छिंज मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके उन्होंने मंदल मेला मैदान के सौंदर्यकरण के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहार प्रदेश की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान हमें एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है तथा आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने को बल मिलता है, साथ ही साथ नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का भी ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि मेलों में खेल प्रतियोगिताओं एवं कुश्तियों के आयोजन से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच भी मिलता है। इस दौरान मेला कमेटी मंदल के प्रधान विजय चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने मेले में कुश्तियों का आनन्द भी उठाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, महामंत्री डॉ विजय शर्मा, जनजातीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश जरयाल, युवा मोर्चा के प्रधान राकेश चौधरी, शाश्वत कपूर, अधिशाषी अभियंता आईपीएच राकेश बक्शी, सूबेदार प्रताप चंद, चन्द्रकांत, अमी चंद, विपिन कुमार, मेहर चन्द, महिन्द्र सिंह, मदन लाल, सुभाष चन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थनीय लोग मौजूद ।