तस्सदुक मुफ्ती ने साहसिक पर्यटन सर्किट परिदृष्य की समीक्षा की
5 Dariya News
श्रीनगर 29-Mar-2018
पर्यटन मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने आज स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा साहसिक पर्यटन विकास के लिए दीर्घकालिक स्थिरता और पर्यावरण के अनुकूल हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया।मंत्री ने यह बात स्वदेश दर्शन योजना के तहत राज्य के साहसिक पर्यटन सर्किट के विकास परिदृश्य की समीक्षा हेतु आयोजित परामर्शदाताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।परामर्शदाताओं ने मंत्री को बसोहली, सरथल, बगलिहार डैम, नगरोटा, अखनूर, रियासी, जूसमर्ग, गुलमर्ग तथा गुरेज घाटी सहित साहसिक पर्यटन स्थलों के प्रोत्साहन तथा विकसित करने हेतु योजना और अवधारणा के बारे में विस्तृत पावर प्वाईंट प्रस्तुति दी।मंत्री को बताया गया कि पीएमडीपी-1 स्वदेश दर्शन योजना के तहत राज्य के लिए भारत सरकार द्वारा 6 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है मंजूर की गई परियोजना 569.19 करोड की लागत की है जिसमें से 113.83 करोड रु. जारी किये जा चुके हैं।मंत्री ने पर्यटन विभाग के सम्बंधित अधिकारियों से विभिन्न आयु वर्गों के पर्यटकों को आकर्शित कर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नवीन पैकेजों के साथ आने के लिए कहा।मुफ्ती ने पर्यावरण के अनुकूल कचरा प्रबंधन, ऊर्जा एंव परिवहन प्रणालियों के कार्यान्वयन के अतिरिक्त हस्तक्षेप के विपनण एवं प्रोत्साहन के लिए एक व्यापस स्तर की रणनीति तैयार करने पर बल दिया।पर्यटन सचिव सरमद हफीज, पर्यटन निदेशक कश्मीर महमूद ए शाह, परामर्शदाता तथा विभिन्न अन्य सम्बंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।