शाम लाल चौधरी ने गुज्जर बस्ती कटयाल में जन मुद्दों का जायजा लिया
कहा तवी नदी किनारे शीघ्र ही ठोस बांध पर कार्य शुरु किया जागगा
5 Dariya News
जम्मू 29-Mar-2018
पीएचई, सिंचाई एंव बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज सुचेतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में गुज्जर बस्ती कटयाल का दौरा कर लोगें की समस्याओं का जायजा लिया।इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं से जागरूक है तथा इनका प्राथमिकता से निवारण करने पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।मंत्री ने कहा कि राज्य तथा केन्द्र सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों तथा किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्रीय सरकार राज्य में इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए उदार राशि उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने लोगों से आगे आकर इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा।स्थानीय लोगों द्वारा रखी गईं मांगों पर प्रतिक्रिया जताते हुए मंत्री ने कहा कि तवी नदी के किनारे ठोस बांधों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा तथा इसे वर्शा ऋतु शुरू होने से पूर्व पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि उनकी अन्य जायज मांगों पर भी विचार कर इनको चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने कई अन्य मांगे भी रखीं, जिनमें गलियों एवं नालियों का निर्माण, बस्ती से जुडने वाली सड़क पर तारकोल बिछाना, पशु चिकित्सा केन्द्र खोलना, अलग ट्रांसफार्मर तथा खम्बे लगाना और स्थानीय नहर पर पुल का निर्माण शामिल हैं।विभिन्न विभागों के सम्बंधित अधिकारी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।