5 Dariya News

गुलाम नबी लोन हंजूरा ने जनता दरबार आयोजित किया

5 Dariya News

श्रीनगर 29-Mar-2018

कृशि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज अपने आवास में जनता दरबार का आयोजन कर बडगाम जिले में चरार ए शरीफ निर्वाचन क्षेत्र से आने वाले लोगों की मांगों व समस्याओं को सुना।दरबार के दौरान लोगों ने मंत्री को अपनी समस्याऐं बताईं, जिनमें अनियमित बिजली कटौती, बेहतर सड़क सम्पर्क तथा पेयजल सुविधाओं की व्यवस्था शामिल हैं।लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि  वह उनके मुददों को सम्बंधित अधिकारियों क समक्ष रखेंगे ताकि इनपर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की जा सके।जनता दरबार के महत्व के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह एक मंच है जिसके माध्यम से लोग अपने मंत्रियों के साथ सीधे बातचीत कर उन्हें अपनी समस्याएं बता सकते हैं।हंजूरा ने लोगों को बताया कि वर्तमान वर्श के लिए चरार ए शरीफ निर्वाचण क्षेत्र में कई स्कूलों के स्तर को बढ़ाने तथा सडकों पर तारकोल बिछाने का कार्य विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई तथा मनरेगा के तहत सडकों का निर्माण तथा अन्य विकास कार्य पहले से ही प्रगति पर हैं।