5 Dariya News

झारखंड में नक्सलियों ने 2 लोगों की हत्या की

5 Dariya News

रांची 29-Mar-2018

झारखंड के हजारीबाग जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने गुरुवार को दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने के. श्यामलाल महतो और घनश्याम महतो का नवादीह गांव स्थित उनके घर से अपहरण किया और उन्हें जंगल में ले गए। नक्सलियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक नोट छोड़ा था जिसमें उन्होंने दोनों मृतकों को 'पुलिस का मुखबिर' बताया था।