5 Dariya News

सरकार ऊर्जा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के कदमों को पूरा करने हेतु वचनबद्ध है- डॉ. निर्मल सिंह

किश्तवाढ़ के 53 गांवों के लिए विद्युतिकरण परियोजना शुरू करवाई

5 Dariya News

जम्मू 28-Mar-2018

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने आज कहा कि सरकार सभी के लिए ऊर्जा सुनिष्चित करने हेतु प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गये कदमों को समय पर पूरा करने हेतु वचनबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने यह बात आज किष्तवाढ़ के ऑफ ग्रिड मोड में किश्तवाढ़, कुपवाडा, बांदीपोरा, लेह तथा कारगिल सहित 5 जिलों के 53 गैर-विद्युतिकृत गांवों को बिजली उपलब्ध करवाने का कार्य शुरू करवाने के उपरांत कही।ऊर्जा विकास विभाग के आयुक्त सचिव हृदेश कुमार, जेकेपीडीसी के एमडी शाह फैजल, उपायुक्त किश्तवाढ़ तथा प्रशासन, वायु सेना तथा सेना के अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।यह कार्य आईआईटी मद्रास के सहयोग से जम्मू व कश्मीर राज्य ऊर्जा विकास निगम द्वारा पूरा किया जा रहा है। सोलर पैनल को चंडीगढ़ से उठाकर किश्तवाढ़ जिले के दूरदराज के ईलाकों, जिनका विद्युतिकरण किया जा रहा है, में लाने के लिए भारतीय वायुसेना की सेवाएं भी ली गईं हैं।गांवों को प्रत्येक घर के लिए सोलर पैनल, इनवर्टर, बैटरी और 6 एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।डॉ. सिंह ने अधिकारियों को हर परियोजना के लिए निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर योजनाओं के कार्यान्वयन का मुल्यांकन करने हेतु नियमित निगरानी भी की जानी चाहिए।