5 Dariya News

तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

5 Dariya News

श्रीनगर 27-Mar-2018

पर्यटन मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने कश्मीर घाटी में आने वाले प्रतिनिधियों की गोल्फ क्षमता को दर्शाने हेतु आज रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में टैवल अजैंटस एसोसिएशन आफ इंडिया (टीएएआई) के प्रधान के साथ गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर टीएएआई के प्रधान सुनिल कुमार, पर्यटन सचिव सरमद हफीज, पर्यटन निदेशक महमूद अहमद शाह तथा सूचना संयुक्त निदेशक जुहूर अहमद मीर ने अन्य अधिकारियों के साथ पर्यटन मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रैस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुफ्ती ने श्रीनगर में इस पर्यटन ऋतु के दौरान पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु पर्यटन प्रोत्साहन पर बल दिया।उल्लेखनीय है कि टीएएआई श्रीनगर में 64वां सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है।