5 Dariya News

जम्मू एक आत्मनिर्भर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने की अधिक क्षमता रखता है- प्रिया सेठी

5 Dariya News

जम्मू 20-Mar-2018

शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने कहा कि जम्मू एक आत्मनिर्भर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने की अधिक क्षमता वाला क्षेत्र है तथा जम्मू की समृद्ध संस्कृति एवं धरोहर को दर्षाने के अतिरिक्त क्षेत्र की विविधता के अनुभव हेतु आतंरिक पर्यटक स्थलों को बढावा देने सहित विविध पर्यटन अवसरों को प्रोत्साहन देने हेतु प्रयास करने की आवष्यकता है।मंत्री ने यह बात जम्मू क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रचार सम्बंधित पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित एक बैठक के दौरान कही।सार्वजानिक तथा नीति क्षेत्रों के बीच साझेदारी बढाने पर बल देते हुए मंत्री ने जम्मू क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को नये अयाम देने हेतु सभी भागीदारों के सम्मलिंत प्रयासों पर बल दिया।मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों से जम्मू के अदृष्य पर्यटक स्थल की विकास क्षमता को बढाने के साथ साथ क्षेत्र को देश में एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप मे सामने लाने के लिए कहा।पर्यटन निदेषक जम्मू समिता सेठी, पर्यटन संयुक्त निदेशक शोकत महमूद, केडीए के सीईओ किशोरी लाल शर्मा, एसएमडीए के सीईओ अरविंद कोतवाल, एलएसडीए के सीईओ सुदर्षन कुमार, बीडीए के सीईओ डॉ राजिन्द्र खजुरिया, उपनिदेशक सुभाश चन्द्र तथा प्रभोद शर्मा, एनपीसीसी के मैनेजर कृपाराम के अतिरिक्त सम्बंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।