5 Dariya News

शाम लाल चौधरी ने सतोवाली में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू करने की घोशणा की

लोगों से नहरों को साफ रखने के लिए आग्रह किया

5 Dariya News

जम्मू 20-Mar-2018

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज दूरसंचार एवं क्षमता विकास इकाई, पीएचई विभाग द्वारा आयोजित सुचेतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सतोवाली में लडकों की 3 दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता को शुरू करने की घोशणा की। इस प्रतियोगिता का विशय ‘‘पानी बचाओ, पृथ्वी बचाओ’’ है। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने प्रतियागिता के आयोजन के उददेष्य पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि सीसीडीयू विभाग ने आम लोगों के मध्य जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला तथा निर्वाचन क्षेत्र स्तरों पर स्कूलों में मेलों, कार्यशालाओं, शिविरों और खेल गतिविधियों का आयोजन किया है। शाम चौधरी ने कहा कि खेल गतिविधियों में युवाओं की भागेदारी उन्हें स्वस्थ बनाती है तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराईयों से दूर रखती हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।रणबीर तथा राज्य की अन्य नहरों की डि-स्लिटिंग के लिए बताते हुए मंत्री ने कहा कि मकैनिकल इंजीनियरिंग तथा सिंचाई विभाग कार्य पर हैं तथा बैसाखी पर नहरों में पानी छोडा जाएगा। उन्होंने लोगों से नहरों में कूड़ा न फैंकने का आग्रह किया ताकि हर क्षेत्र तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच सके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘हर खेत को पानी’ के सपने का पूरा किया जा सके।  क्षेत्र की लगभग 21 टीमें इस प्रतियागिता में भाग ले रही हैं। सीसीडीयू के कार्यकारी निदेषक क्षेत्र के प्रमुख नागरिक तथा खेल प्रेमी इस अवसर पर उपस्थित थे।