5 Dariya News

चिपको आंदोलन की 45वीं वर्षगांठ पर गूगल का डूडल

5 Dariya News

मुंबई 26-Mar-2018

गूगल ने चिपको आंदोलन की 45वीं वर्षगांठ पर सोमवार को एक अच्छा-सा डूडल बनाया है। चिपको आंदोलन 1973 में दुनिया का एक सबसे प्रभावशाली गैर राजनीतिक पर्यावरण संरक्षण आंदोलन था। इस आंदोलन के लिए चंडी प्रसाद भट्ट ने लोगों को प्रेरित किया था। गूडल (गूगल व डूडल) का चित्रण आंदोलन का नेतृत्व करने वाली गौरा देवी की वास्तविक तस्वीर से बनाया गया है।उत्तराखंड के रेनी गांव में पेड़ काटने वालों का एक समूह पहुंचा था। गौरा देवी अपनी सहेलियों के एक समूह के साथ तुरंत पेड़ कटाई वाली जगह पर पहुंच गईं और पेड़ काटने वालों के अपशब्दों व उनकी बंदूकों की परवाह किए बिना उन्होंने पेड़ों को घेर लिया और पूरी रात पेड़ों से 'चिपकी' रहीं।अगले दिन यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और आसपास के गांवों में पेड़ों को बचाने के लिए लोग पेड़ों से चिपकने लगे। चार दिनों के टकराव के बाद पेड़ काटने वालों ने पेड़ों को छोड़ दिया और पेड़ों को बचा लिया गया।इस डूडल को स्वभू कोहली व विप्लव सिंह ने बनाया है। इसमें चार महिलाएं दिखाई गई हैं। इसमें गौरा देवी, सुदेशा देवी, बच्ची देवी शमिल हैं, जिन्होंने रात भर जंगल में एक बड़े पेड़ को घेर रखा था।भट्ट ने गांधीवादी शैली में अहिंसक रूप से हिमालय की तलहटी में गढ़वाल क्षेत्र में चिपको आंदोलन शुरू किया था। इसकी शुरुआत विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई के विरोध में की गई थी।