महात्मा गांधी के जीवन, सिद्धांत पर उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किया गया
5 Dariya News
जम्मू 26-Mar-2018
विधान परिशद सचिवालय में आज गांधी समृति एवं दर्षन समिति नई दिल्ली द्वारा राश्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन तथा सिद्धांत पर एक उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहकारिता एवं लददाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे जबकि पार्शद रामेश अरोडा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस समारोह में कई गांधीवादी तथा प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया तथा राश्ट्र के प्रति महात्मा गांधी की षिक्षा के योगदान पर रोशनी डाली। जम्मू व कष्मीर विधान परिशद के सचिव अब्दुल मजीद भटट, गांधी समृति के निदेशक दिपांकर श्रीज्ञान, प्रो. पुश्पा मोतियानी, प्रो. टी.के. थामस, शमीम रैना, प्रो. हेमांषु बोराई, बसंत सहित अन्य प्रमुखों ने भी इस अवसर पर सम्बोधित किया। प्रसिद्ध लेखक प्रो. टी.के थामस ने ‘रचनात्मक कार्यों में बच्चों तथा युवाओं की भागेदारी’ पर भाशण दिया। प्रो. पुश्पा मोतियानी ने कहा कि आज के युग में गांधी जी की शिक्षा का बड़ा महत्व है जिसपर हम सभी को चलने की आवष्यकता है। सुरिन्द्र मोहन अम्बरदार ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। विधान परिशद के विषेश सचिव मोहम्मद अशरफ वानी, के अतिरिक्त परिशद सचिवालय के वरिश्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।