5 Dariya News

रमेश धवाला ने किया टेक्रिकल यूनिवर्सिटी की स्र्पोटस मीट का उद्घाटन

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला 25-Mar-2018

ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने आज लोरेट फार्मेसी कालेज में हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय  की ओर से आयोजित दो दिवसीय  खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सुंदर मार्च पास्ट की सलामी ली व दीप प्रज्जवलित कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के  फार्मेसी , इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में छात्र छात्राएं वॉलीबॉल , कबड्डी, बास्केटबाल और बैडमिंटन के मुकाबले यहां हो रहे हैं।अपने संबोधन में प्रदेश टेक्रिकल यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना करते हुये विधायक रमेश धवाला ने  छात्रों से खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई खिलाडिय़ों ने  देश में अपना नाम कमाया है।  लिहाजा उम्मीद की जानी चाहिये कि तकनीकी विशविद्यालय से भी बेहतर खिलाड़ी उभर कर सामने आयेंगे। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रूपये देने की भी घोषणा की।खेल कूद प्रतियोगिता के पैट्रन डॉ शुभ करण सिंह वाईस चांसलर, सह पैट्रन  डॉ. विक्रम महाजन रजिस्ट्रार, संयोजक डॉ. एन एन शर्मा डीन एकेडेमिक्स , स्पोट्र्स ऑफिसर डॉ. वी पी पटियाल, डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने भी अपने विचार रखे। लॉरेट फार्मेसी संस्थान के  निर्देशक एवं प्रचार्य डॉ. एम. एस. आशावत ने शाल व टोपी पहनाकर रमेश धवाला को सम्मानित किया।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर,शहरी अध्यक्ष राम स्वरूप शास्त्री ,महामंत्री जे पी चौधरी,विमल चौधरी , राजू ठाकुर व दीपक खौला आदि मौजूद रहे।