5 Dariya News

ब्राजील : पुलिस व मादक पदार्थ तस्करों के बीच संघर्ष, 7 की मौत

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो 24-Mar-2018

ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में पुलिस और संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों के बीच हुए संघर्ष में शनिवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। इस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी पिछले एक माह से अधिक समय से सेना ने ले रखी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रियो डी जनेरियो सैन्य पुलिस के हवाले से बताया कि संघर्ष रोसिन्हा फावेला बस्ती में उस सयम शुरू हुआ जब गश्त पर आए पुलिस अधिकारियों के एक समूह पर मादक पदार्थो के तस्करों ने हमला कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, झड़पों में छह संदिग्ध तस्कर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सैन्य पुलिस ने बाद में पुष्टि कर कहा कि इस संघर्ष में सात संदिग्ध घायल हुए, जिन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया।