चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव को 7 साल कैद की सजा
5 Dariya News
रांची 24-Mar-2018
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के चौथे मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।उन्हें इस मामले में 19 मार्च को दोषी ठहराया गया था।