5 Dariya News

सुखबीर द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रत्येक वर्ष 100 ए श्रेणी की नौकरियां देने की घोषणा

100 करोड़ की लागत से बनने वाले पंजाब खेल संस्थान के सब-सैंटर होंगे जालंधर एवं बठिंडा में स्थापित

5 दरिया न्यूज

एस.ए.एस नगर,मोहाली 07-Jan-2014

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि पंजाब सरकार द्वाराअंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के दौरान  पदक विजेता पंजाब के  खिलाड़ियों को प्रत्येक वर्ष 100 ए श्रेणी की नौकरियां दी जायेंगी। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों की सेवाओं के साथ- साथ वैज्ञानिक ढंग से प्रशिक्षण भी दिया जायेगा ताकि खिलाड़ी औलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदकों का सूखा समाप्त कर सकें।आज यहां पंजाब औलंपिक संघ के प्रधान स. सुखदेव सिह ढींडसा, राजस्व मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया एवं वित्त मंत्री स. परमिंदर सिंह ढींडसा के साथ देश के पहले ‘पंजाब औलंपिक भवन’ देशवासियों एवं विशेषकर खिलाड़ियों को समर्पित करने के अवसर पर स. बादल ने कहा कि यह 100 नौकरियां खिलाड़ियों के लिए पहले निर्धारित तीन प्रतिशत कोटे से अलग होंगी। उन्होंने कहा कि उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों से प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक ढंग से अभ्यास आदि के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक विस्तृत योजना तैयार की गई है, जिस तहत नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस की तर्ज पर मोहाली में आगामी दो वर्षो में 100 करोड़ से पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस स्थापित होगा जिसके 2 सब-सैंटर जालंधर एवं बठिंडा में कायम किये जायेंगे। 

बादल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही घुद्दा में स्पोर्टस स्कूल सफलता पूर्वक चल रहा है जहां महत्वपूर्ण खेलों का प्रशिक्षण नवयुवक खिलाड़ियों को दिया जा रहा है। उन्होंन कहा कि स्पोर्टस मिशन तहत राज्य के सभी जिलों में आगामी तीन वर्षो के दौरान स्पोर्टस स्कूल स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुश्ती,बाक्सिंग, शूटिंग साईकलिंग, एथलैटिक्स आदि में बेहतर प्रर्दशन की बहुत संभावनांए मौजूद हैं, जिन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति प्रफूल्लित करने के लिए ही पंजाब सरकार द्वारा खेल बजट 12 करोड़ से बढ़ाकर 142 करोड़ रुपये कर दिया गया है जिसके सार्थक परिणाम आगामी दो वर्षो के दौरान सामने आयेंगे। केंद्र सरकार द्वारा औलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नज़रअंदाज करने पर निगुणे खेल बजट के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए स. बादल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार से इसमामले में सीख सकती है। 

इससे पूर्व औलंपिक संघ के प्रधान स. सुखदेव सिंह ढींडसा ने पंजाब औलंपिक भवन के लिए भूमि एवं वित्तीय सहायता देने के लिए  मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल एवं उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद किया। कंवरजीत सिंह सिद्धू ने इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 1924 में जबसे औलंपिक अभियान आरंभ हुआ है पहली बार ऐसा अतिआध्ानिक भवन तैयार किया गया है। भवन के  हाल-ऑफ फेम में औलंपियनों के चित्र एवं अन्य यादगारी अवसरों की झलकियां आकर्षण का केद्र होगी। इस अवसर पर बलबीर सिंह सीनियर जिन्होंने हॉकी टीम के सदस्य के तौर पर औलंपिक में 1948-52-56 में स्वर्ण पदक जीता था, ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर पंजाब औलंपिक ऐसोसिएशन के उपप्रधान ब्रहम मंहिन्द्रा, औलंपियन अभिनव बिंद्रा, परगट सिंह पूर्व औलंपियन एवं विधायक, डॉ. दलजीत सिह चीमा विधायक, प्रधान सचिव एस एस चन्नी एवं अनेकों अर्जुन अवार्डी एवं द्रौणाचार्य अवार्डी विजेता उपस्थित थे।