5 Dariya News

मंत्री मंडल की ओर से साल 2016-17 की कैग रिपोटों पर वित्तीय लेखो को सदन में पेश करने की प्रवानगी

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Mar-2018

पंजाब मंत्री मंडल ने आज 31 मार्च 2017 के लिए कंट्रोलर तथा आडीटर जनरल (कैग) की लेखा रिपोटों, वित्तीय लेखो तथा निमंत्रण लेखो को पंजाब विधान सभा के सदन में पेश करने की प्रवानगी दे दी है। यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रधानगी में आज सायं यहां पंजाब विधान सभा में हुई मंत्री मंडल की बैठक दौरान लिया गया है। मुख्यमंत्री दफतर के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय संविधान की धारा 151 की उप-धारा-2 के उपबंधों के अनुसार उक्त दस्तावेज तथा रिपोटों को चालू बजट सत्र दौरान पेश करने आवश्यक है।कैग ने साल 2016-17 के लिए राज्य के वित्त, सरकारी क्षेत्रों (सामाजिक, जनरल तथा आर्थिक क्षेत्रों) तथा गैर सरकारी क्षेत्रों (सामाजिक, जनरल तथा आर्थिक क्षेत्रों) तथा मालीया क्षेत्र की रिपोटों सहित इस की तश्दीकशुदा कापियों के अलावा वर्ष 2016-17 के लिए वित्तीय लेखे (भाग-1 तथा भाग-2) तथा राज्य सरकार के निमंत्रण लेखे की रिपोटों को सदन में पेश किया जाएगा। पंजाब सरकार के कार्य संचालन नियमांवली - 1992 के नियम 11 तथा इस की अनुसूची के इंदराज 14 के उपबंध के अनुसार राज्य के वित्त के सालाना वित्तीय लेखो को मंत्री मंडल की बैठक दौरान पेश करना होता है।