प्रिया सेठी ने पर्यटन विभाग से जम्मू क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्शित करने हेतु पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए कहा
मंत्री ने जम्मू के पर्यटक स्थलों का चित्रण करने वाली ‘अमेजिंग जम्मू मैगजीन’ जारी की
5 Dariya News
जम्मू 21-Mar-2018
शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने कहा कि जम्मू एक आत्मनिर्भर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने की क्षमता वाला क्षेत्र है तथा उन्होंने राज्य की षीतकालीन राजधानी में सुंदर स्थलों के दौरे हेतु पूरे विष्व के पर्यटकों को अकर्शित करने हेतु प्रोत्साहन योजना के लिए एक योग्य नीति अपनाने पर बल दिया।मंत्री ने यह बात जम्मू क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक स्थलों के प्रोत्साहन से सम्बंधित पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक के दौरान कही।अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने सम्बंधितों से जम्मू में अधिकतम पर्यटक आवाजाही सुनिष्चित करने हेतु ढांचागत प्रचार प्रक्रिया तैयार करने के लिए कहा।सार्वजानिक तथा नीति क्षेत्रों के बीच साझेदारी बढाने पर बल देते हुए मंत्री ने जम्मू क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को नये अयाम देने हेतु सभी भागीदारों के सम्मलित प्रयासों पर बल दिया।मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों से जम्मू के अदृष्य पर्यटक स्थल की विकास क्षमता को बढाने के साथ साथ क्षेत्र को देश में एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप मे सामने लाने के लिए कहा।
उन्होंने जम्मू महोत्सव के लिए तैयारियों की समीक्षा भी की थी पर्यटन विभाग से इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु अधिकतम भागीदारी सुनिष्चित करने के लिए कार्यक्रम का अधिक प्रचार करने के लिए कहा।मंत्री ने कटडा में टूरिस्ट रिसेपशन सैंटर का उन्नयन करने के निर्देश भी दिये ।बैठक के दौरान सामाजिक मिडिया तथा राज्य के बाहर जम्मू पर्यटन के प्रचार, लघु नाटिका बनाने, प्रचार के लिए आवंटित निधि जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी बीच मंत्री ने जम्मू के पर्यटक स्थलों का चित्रण करने वाली पर्यटन विभाग की ‘अमेजिंग जम्मू मैगजीन’ जारी की। उन्होंने सम्बंधित अणिकारियों से इसी तरह की और नई मैगजिन प्रकाशित करने के लिए कहा।पर्यटन निदेशक जम्मू समिता सेठी, पर्यटन संयुक्त निदेशक शोकत महमूद, केडीए के सीईओ किशोरी लाल शर्मा, एसएमडीए के सीईओ अरविंद कोतवाल, एलएसडीए के सीईओ सुदर्षन कुमार, बीडीए के सीईओ डॉ राजिन्द्र खजुरिया, उपनिदेशक सुभाश चन्द्र तथा प्रभोद शर्मा, एनपीसीसी के मैनेजर कृपाराम के अतिरिक्त सम्बंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।