बाली भगत ने एसएमएएस के तहत 22 गरीब लडकियों के मध्य 8.47 लाख रु की वितय सहायता वितरित की
पलौडा में निशुल्क चिकित्सा शिविर, मिश्रीबाला में 18 लाख की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया
5 Dariya News
जम्मू 21-Mar-2018
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज पुरखू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राज्य विवाह सहायता योजना के तहत रायपुर-दोमाना निर्वाचन क्षेत्र में 22 गरीब लडकियों के मध्य 8.47 लाख रु की विŸाीय सहायता वितरित की।इस महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल के अंतर्गत सरकार एक गरीब लडकी को उस के विवाह के लिए 38500 रु की विŸाीय सहायता उपलब्ध करवाती है। यह कार्यक्रम बालिका प्रोत्साहन तथा गरीब अभिभावकों की सहायता के लिए वर्तमान गठबंधन सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अपने क्षेत्रों मे पेयजल, सड़क सम्पर्क, परिवहन सेवा, स्वास्थ्य सेवा, गलियों एवं नालियों जैसी सुविधाओं तथा विकास से सम्बंधित विभिन्न मुद्दे उठाये। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों को इन मुद्दों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये।एसडीएम नार्थ मोहम्मद इलियास खान तथा विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों के अतिरिक्त स्थानीय नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इसके उपरांत मंत्री ने मनरेगा तथा अन्य योजनाओं के तहत मिश्रीबाला में 18 लाख रु की लागत वाले विकास कार्यो का उद्घाटन किया।इसी बीच मंत्री ने पलौडा के वार्ड नः 59 में स्वास्थ्य विभाग, विष्व महिला जागरूकता संस्था तथा जम्मू व कश्मीर अपराध विज्ञान समाज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का उदघाटन भी किया।विष्व महिला जागरूकता संस्था से स्नेह लता तथा अपराध विज्ञान समाज से बलवीर सिंह मंहास इस अवसर पर उपस्थित थे।