नईम अख्तर ने विकास कार्यों की समीक्षा की
5 Dariya News
श्रीनगर 17-Mar-2018
लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने आज श्रीनगर में चालू विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की।आवास एवं षहरी विकास राज्य मंत्री आसिया नकाष, मंडलायुक्त कष्मीर बसीर अहमद खान, डीसी श्रीनगर, पर्यटन निदेषक एसएमसी आयुक्त, लावडा के उपचेयरमैन, आरएंडबी तथा पीएचई के मुख्य अभियंता एवं अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री को जहांगीर चौक फ्लाईओवर, महजूर नगर पुल, ग्रेड सैपरेटर, जच्चा बच्चा अस्पताल तथा अन्य सहित विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी दी गई। मंत्री ने अधिकारियों को हर एक नई परियोजना पर अधिक ध्यान देने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि कष्मीर की वास्तुकला धरोहर के संरक्षण की अधिक आवष्यकता है। उन्होंने एसएमसी तथा विभिन्न कार्यकारी एजैंसियों को निर्देष दिये कि हर एक भवन को इस तरह से डिजाईन किया जाये कि ये कष्मीर के चरित्र को दर्षायें। उन्होंने अधिकारियों को सडकों से अतिक्रमण हटाने के निर्देष भी दिये।सडको की लगातार खुदाई का कडा़ संज्ञान लेते हुए मंत्री ने पीडीडी को इस तरह को कोई भी कार्य हाथ में लेने से पहले आरएंडबी से परामर्ष करने के निर्देष दिये।