गुलाम नबी लोन हंजूरा ने अधिकारियों से 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने हेतु प्रयासों को बढाने के लिए कहा
सांबा में उद्योग मंत्री के साथ किसान मेले का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया
5 Dariya News
सांबा 19-Mar-2018
कृशि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज कृशि अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि वे किसानों के कल्याण हेतु अपने प्रयासों का बढायंे, जिससे 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य की प्राप्ति में पूरी तरह से सहायता होगी।मंत्री ने यह बात आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चन्द्र प्रकाष गंगा के साथ एक दिवसीय प्रदर्षनी सह किसान मेले के उद्घाटन के उपरांत कही।हंजूरा ने कहा कि किसान विभिन्न आधुनिक तरीकों को अपनाकर कृशि क्षेत्र के कायम विकास हेतु सभी प्रयास कर रही है ताकि किसानों को उनकी जमीन से अधिकतम लाभ मिल सके।उन्होंने अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि किसानों के सामाजिक आर्थिक सुधार हेतु सरकारी प्रायोजित योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाये।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यकमों के आयोजन का उद्देष्य किसानों को नई प्रोद्यौगिकी के बारे में षिक्षित करना है। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चन्द्र प्रकाष गंगा ने सांबा ने मेले के आयोजन हेतु विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पहल से किसानों को उनके दरवाजे तक नई कृशि प्रोद्यौगिकी के बारे में जानकारी देने के लिए सहायता होगी।उन्होंने कृशि वैज्ञानिकों को सुझाव दिया कि उनका अनुसंधान खेतों तक पहुंचना चाहिए ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।जम्मू व कष्मीर किसान विकास सलाहकार बोर्ड के उपचेयरमैन दलजीत सिंह चिब, जम्मू व कष्मीर ओबीसी कल्याण बोर्ड के उपचेयरमैन रषपाल वर्मा, जिला विकासायुकत सांबा षीतल नंदा, निदेषक कमांड एरिया डेवलपमेंट जम्मू सरदार जितेन्द्र सिंह, कृशि निदेषक जम्मू एच के राजदान, कृशि तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।