5 Dariya News

सैयद अली गिलानी ने तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया

5 Dariya News

श्रीनगर 19-Mar-2018

वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने अपनी पार्टी तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। तहरीक-ए-हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने पार्टी की बैठक के बाद बताया, "गिलानी के बाद अब वरिष्ठ हुर्रियत नेता मुहम्मद अशरफ सेहराई पार्टी के चेयरमैन होंगे।"गिलानी हालांकि अलगाववादी ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन बने रहेंगे।तहरीक-ए-हुर्रियत गिलानी की अगुवाई वाली हुर्रियत समूह का एक घटक है। जमात-ए-इस्लामी में फूट के बाद अगस्त 2004 में इसका गठन किया गया था।