5 Dariya News

अभिषेक वर्मन की फिल्म में श्रीदेवी की जगह दिखेंगी माधुरी दीक्षित

5 Dariya News

मुंबई 19-Mar-2018

फिल्मकार अभिषेक वर्मन की नई फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित नजर आएंगी। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने सोमवार को खुद यह खबर साझा की। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "अभिषेक वर्मन की अगली फिल्म मॉम के दिल के बेहद करीब थी। अब माधुरीजी के इस सुंदर फिल्म का हिस्सा बनने पर डैड, खुशी और मैं उनके शुक्रगुजार हैं।"जान्हवी ने माधुरी और श्रीदेवी की एक तस्वीर भी साझा की जो एक समय में एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी मानी जाती थीं। श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म 'मॉम' में नजर आई थीं। 24 फरवरी को दुबई में उनका निधन हो गया था।