5 Dariya News

बाली भगत ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक खेल समारोह का उद्घाटन किया

खेल किटों की खरीद के लिए एक लाख रुपए की मंजूरी

5 Dariya News

जम्मू 18-Mar-2018

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज जम्मू विश्वविद्यालय ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर होई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक खेल समारोह का उद्घाटन किया।सप्ताह भर के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक जैसे खेल गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा जिसमें बार एसोसिएशन के सदस्य, वकील और न्यायपालिका के सदस्य शामिल होंगे और इन क्षेत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। अन्य कार्यक्रम 21, 29, 30, 31 मार्च को आयोजित किए जाएंगे और 1 अप्रैल 2018 को समाप्त होंगे।  उद्घाटन क्रिकेट मैच के साथ किया गया, जिसे हाईकोर्ट इलेवन और जम्मू डेयर डेविल के बीच खेला गया था और होर्ठ कोर्ट इलेवन ने जीता।इस अवसर पर अध्यक्ष, बार एसोसिएशन जम्मू (बीएजे) एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बी.एस. सलाथिया, बीएजे के सदस्य, बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायपालिका के सदस्य उपस्थित थे।इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि सभी को मानसिक रूप से शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए खेल गतिविधियों की जरुरत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को हमेशा न केवल दिन के दौरान बल्कि देर रात तक भी अपने काम के लिए पसीना बहाना पड़ता है और मानसिक तनाव से गुजरना होता है। इस तरह के खेल आयेाजन तनाव से राहत पाने के लिए काफी फायदेमंद हैं। उन्होंने खेल आयोजन के लिए आयोजकों को सफलता की कामना की।इस अवसर पर मंत्री ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल किटों की खरीद के लिए बीएजे को एक लाख रुपये की घोषणा की।अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने प्रेस क्लब के समानता पर एक वकील क्लब की स्थापना के लिए बीएजे को उपयुक्त जमीन का एक भूखंड की मांग की।