5 Dariya News

एक शाम आपके नाम बैनर सम्मान समारोह में नये चुने गए पीसीएस डॉक्टर संजीव कुमार शर्मा का किया सम्मान

पीसीएस बनकर डॉक्टर संजीव कुमार शर्मा ने खरड़ का नाम रोशन किया है - गुरमुख सिंह मान

5 Dariya News

खरड़ 16-Mar-2018

लायंस क्लब खरड़ सिटी द्वारा खरड़ के निवासी और नये चुने गए पीसीएस डॉक्टर संजीव कुमार शर्मा के लिए एक शाम आपके नाम बैनर के तले एक सम्मान समारोह करवाया गया।प्रीत कमल सिंह ने डॉक्टर संजीव कुमार शर्मा पीसीएस की जीवनी और शिक्षा के संदर्भ में प्रकाश डाला । मंच से समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर संजीव कुमार शर्मा पीसीएस ने कहा कि वह लायंस क्लब खरड़ सिटी के समूह पदाधिकारियों और शहर निवासियों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। खरड़ शहर मेरी जन्म भूमि है और यहीं पर मैंने शिक्षा प्राप्त करके परिवार, मित्रों के सहयोग से इस मंजिल पर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि आज क्लब के समारोह में शिरकत करके उन्हें बहुत सम्मान महसूस हुआ है।  क्लब द्वारा खरड़ शहर के आसपास के गांवों में समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की प्रशंसा की और  कहा कि आज के समय में समाज सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। पदाधिकारियों द्वारा डॉक्टर संजीव कुमार शर्मा पीसीएस और उनके गुरु प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार देवेश्वर का विशेष तौर पर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, अध्यक्ष गुरमुख सिंह मान, विनीत जैन, हरबंस सिंह, भूपेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, यशपाल बंसल, डॉक्टर कुलविंदर सिंह, राकेश गुप्ता, सुनील बंसल, भारत जैन, संजीव कुमार, विनोद कुमार, पंकज चड्ढा, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के कर्मचारी सिंह सोढ़ी, कमलदीप करबल, अश्वनी कुमार, राजिंदर शर्मा, युगेश शर्मा, संजीव कुमार शर्मा के परिवार के सदस्य व उनके मित्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।