5 Dariya News

मीर जुहूर अहमद ने स्कार्ड बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, कार्यप्रणाली की समीक्षा की

वसूली, जमा राशि बढ़ाने, ऋण देनदारियों तथा एनपीए को कम करने पर बल दिया

5 Dariya News

जम्मू 15-Mar-2018

वन, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री मीर जुहूर अहमद ने आज जम्मू व कश्मीर राज्य सहकारिता कृशि एवं ग्रामीण विकास (स्कार्ड) बैंक का औचक निरीक्षण किया तथा इसके अधिकारियों की बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।मंत्री ने बैंक प्रबंधन पर बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने हेतु वसूली बढ़ाने के लिए बल दिया। उन्होंने कहा कि वसूली, जमा राशि, ऋण तथा एनपीए को कम करने में प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया जाना चाहिए।मंत्री ने कहा कि राज्य के अधिकतम किसानों को ऋण उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है जिसके लिए बैंक अधिकारियों को समर्पण से कार्य करना होगा तथा इसे लाभप्रद कार्य बनाने हेतु सभी प्रयास करने चाहिए।बैठक के दौरान मंत्री को बैंक के सम्पूर्ण वित्तीय स्थिति की जानकारी दी गई। राश्ट्रीय सहकारिता विकास निगम से ऋण की प्राप्ति सहित विभिन्न मुददों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।मंत्री ने बैंक अधिकारियों को आश्वासन दिया कि जेके स्कार्ड बैंक को मजबूत बनाने हेतु सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता दी जाएगी। बैंक के प्रबंध निदेशक मोहम्मद असलम भट्ट ने मंत्री को जानकारी दी कि बैंक ने अपने व्यापार को बढ़ाया है तथा गत 5 वर्शो के दौरान लगभग 210 प्रतिशत वृद्धि की है।यह जानकारी भी दी गई कि बैंक ने जनवरी 2009 से अब तक 200 करोड़ से अधिक राशि जमा की है।मंत्री को यह भी बताया गया कि बैंक ने एसआरओ 233 के तहत सेवानिवृत कर्मचारियों के पक्ष में ग्रेजूएटी तथा अन्य सेवानिवृत लाभ  हेतु 20 करोड़ रु. से अधिक की राशि के जारी की है।यह भी बताया गया कि बैंक कृशि यंत्रीकरण, जिसमें टैªक्टरों, पावर टिल्लरों, थ्रैशरों की खरीद, लद्यु कृशि का विकास, भूमि विकास, डेयरी, मुर्गी पालन तथा भेड़पालन के अतिरिक्त सम्बंधित कृशि गतिविधियों की अन्य योजनाऐं शामिल हैं, के लिए दीर्घावधि ऋण भी उपलब्ध करवा रहा है।