5 Dariya News

लोगों को पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देने हेतु पौधे लगाने चाहिए- चौधरी लाल सिंह

मंत्री ने जम्मू विश्वविद्यालय में जलवायु संकट पर 2 दिवसीय राश्ट्रीय कार्यशाला का उदघाटन किया

5 Dariya News

जम्मू 14-Mar-2018

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने आज कहा कि लोगों को पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देना चाहिए तथा कहा कि नश्ट हो रहे पर्यावरण को बचाने में बेहतर परिणामों की प्राप्ति हेतु राज्यभर में वन विभाग द्वारा पर्यावरण  एवं पौधारोपण अभियान शुरू किये गये हैं।मंत्री ने यह बात आज जम्मू विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान एवं राज्य जलवायू परिवर्तन केन्द्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जलवायु संकट पर 2 दिवसीय राश्ट्रीय कार्यशाला के उदघाटन पर शिक्षकों, छात्रों तथा वन एवं सम्बंधित विंगों के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही।जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. आर.डी. शर्मा, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक रवि केसर, वन एवं पर्यावरण के आयुक्त सचिव सौरभ भगत, परितंत्र, पर्यावरण एवं दूरसंवेदी निदेशक ओ.पी. शर्मा, सीसीवीएएस जम्मू विश्वविद्यालय के संयोजक प्रो. अनिल रैना, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति के अतिरिक्त जम्मू विश्वविद्यालय तथा वन एवं सम्बंधित विंगों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।मंत्री ने कहा कि जलवायू परिवर्तन, जैवविविधता को हानि तथा प्राकृतिक संसाधनों का कम होना आधुनिक सभ्यता के लिए गम्भीर चुनौती बन चुकी है क्योंकि इस तरह की चुनौतियों का भविश्य पीढी पर अधिक प्रभाव पडेगा। उन्होंने कहा कि भू,जल तथा ऊर्जा सहित सभी प्राकृतिक संसाधनों का अनुचित उपयोग करने से इनकी कमी होती जा रहे है।मंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला को आयोजित करने का उददेश्य छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए सजावटी, फलों तथा औशधीय पौधे लगाकर आसपास के सभी क्षेत्रों में हरियाली विकसित करने के बारे में शिक्षित करना है। मंत्री ने कहा कि यह जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा उठाया गया एक बेहतर कदम है।इसके उपरांत मंत्री ने तसलीमा शेख द्वारा संकलित  ‘वटरफलाईस ऑफ इंवायरनमैंट, पार्क, रैका एंड नेवरहुड’ विशय पर 3 पुस्तकों का विमोचन किया।