5 Dariya News

गूगल डूडल ने 30वां पाई डे मनाया

5 Dariya News

नई दिल्ली 14-Mar-2018

गूगल ने बुधवार को गणितीय नियतांक 'पाई' की 30वीं सालगिराह पर डूडल बनाया। गूगल ने क्रोनट के आविष्कारक डोमिनिक एंसेल को पाई डे पर डूडल बनाने के लिए कहा था जिसे पहली बार भौतिक वैज्ञानिक लैरी शॉ ने मान्यता दी थी। पुरस्कार विजेता पेस्ट्री शेफ ने वास्तविक कैरमेल एप्पल पाई से यह डूडल बनाया है। डूडल में पेस्ट्री, मक्खन, एप्पल और संतरे के छिलके से गूगल शब्द लिखा नजर आ रहा है। पाई डे 14 मार्च को हर साल इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह 3/14 प्रदर्शित होता है और इसे लोग महीने/ दिन के प्रारूप में दिनांक लिखते हैं। पाई (ग्रीक अक्षर आई) गणित में एक प्रतीक है जिसका संख्यात्मक मान किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात के बराबर होता है। पाई का मान लगभग 3.14159 होता है। इस चिन्ह का पहली बार वर्ष 1706 में विलियम्स जोन्स ने इस्तेमाल किया था।