5 Dariya News

पंजाब के राज्यपाल ने पी.पी.एस.सी. के 6 सदस्यों और दो राज्य सूचना कमीशनरों को शपथ दिलाई

5 Dariya News

चंडीगड़ 13-Mar-2018

राज्यपाल पंजाब वी.पी. सिंह बदनौर द्वारा आज यहां पंजाब  लोक सेवा आयोग के नये नियुक्त किये गए 6 सदस्यों को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजुदगी में भारत के संविधान प्रति वफ़ादारी और सरकारी भेद गुप्त रखने की शपथ दिलाई गई।इसके अलावा राज्य सूचना कमीशन के 2 सदस्यों को भी पंजाब राज भवन में हुए एक सादे और प्रभावशाली समागम दौरान शपथ दिलाई गई।पंजाब लोक सेवा कमीशन के नये सदस्यों में श्री अमर प्रताप सिंह विर्क, श्री गुरप्रताप सिंह मान, श्रीमती जमीत कौर तेज़ी, श्री लोक नाथ आंगरा, प्रो. नीलम ग्रेवाल और ग़ैर सरकारी मैंबर सुप्रीत घूमन शामिल हैं जबकि राज्य सूचना कमीशन के मैंबर के तौर पर श्री खुशवंत सिंह और संजीव गर्ग को शपथ दिलाई गई।समागम की शुरुआत में मुख्य सचिव पंजाब करन अवतार सिंह द्वारा राज्यपाल पंजाब से समागम और कार्यवाही शुरू करने सम्बन्धित स्वीकृति ली गई। इस समागम में पंजाब लोक सेवा कमीशन और राज्य सूचना कमीशन के नये नियुक्त किये गए सदस्यों के पारिवारिक सदस्यों, मित्रों और संबधियों द्वारा  शिरकत की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय गीत की धुन पुलिस बैंड द्वारा बजाई गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा, नवजोत सिंह सिद्धू और तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के प्रमुख मुख्य सचिव श्री सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव श्री तेजवीर सिंह, एडवोकेट जनरल पंजाब अतुल्य नन्दा और सैक्ट्री टू गवर्नर श्री जे.एम. बालामुरगन के अलावा विधायक सुखजिन्दर सिंह, डा. राज कुमार वेरका और अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग उपस्थित थे।

पंजाब लोक सेवा कमीशन के नये मैंबर जिनको राज्यपाल पंजाब द्वारा कसम उठवाई गई वह समाज के अलग -अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्री अमर प्रताप सिंह विर्क राज्य के पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी हैं जबकि श्री गुरप्रताप सिंह मान पंजाब इनफरास्टरक्कचर डिवैल्पमैंट बोर्ड के पूर्व चीफ़ जनरल मैनेजर हैं। श्रीमती जमीत कौर तेज़ी गौवरनमैंट पोस्ट ग्रैजुएट कालेज फार गर्लज़ सैक्टर 11 चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा के एसोसिएशन के प्रोफ़ैसर के तौर पर सेवा निभा रहे थे, श्री लोक नाथ आंगरा पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी हैं और नीलम ग्रेवाल पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना में पूर्व डीन पोस्ट ग्रैजुएट स्टडी और इंडियन काउंसल आफ एग्रीकल्चर रिर्सच के पूर्व डायरैक्टर हैं और ग़ैर सरकारी मैंबर सुप्रीत घूमन वकील हैं।राज्य सूचना कमीशन के मैंबर श्री खुशवंत सिंह प्रसिद्ध लेखक और कालम नवीस हैं जबकि श्री संजीव गर्ग अरुना आसिफ अली ट्रस्ट के साथ जुड़े रहने के अलावा पंजाब एग्रो इंडस्ट्री के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं।