पूरे जम्मू कश्मीर में पल्स पोलियो इम्यूनाईजेशन कार्यक्रम शुरू किया गया
11527 बूथों पर 2017178 बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई गई
5 Dariya News
जम्मू 11-Mar-2018
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज राजकीय अस्पताल गांधीनगर में बच्चों को पोलियो बूंद पिलाकर आईपीपीआई कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू करवाया।स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिव डॉण् पवन कोतवाल तथा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।यह मॉडल पल्स पोलियो शिविर गांधीनगर अस्पताल के परिसर में विभाग द्वारा आयोजित किया गया थाए यहां पर 5 वर्श से कम आयु वाले बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए बाली भगत ने राज्य को पोलियो मुक्त बनाने में स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराया।उन्होंने कहा कि जबकि 2010 से राज्य में पोलियो का कोई मामला नहीं हैए फिर भी पड़ोसी देशों से इसके खतरे से बचने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जबतक पड़ोसी देशों में पोलियो खत्म नहीं हो जाताए विभाग को देश में इस बीमारी से मुकाबला करने के लिए अथक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।