5 Dariya News

सरकार ने लोगों के रहन सहन में सुधार लाने हेतु विभिन्न कदम उठाये हैं : चौ लाल सिंह

कठुआ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया

5 Dariya News

जम्मू 11-Mar-2018

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ लाल सिंह ने आज कहा कि सरकार की लोक सम्बंधी नीतियां शुरू की गई हैं जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य का विकास हो रहा है।मंत्री ने यह बात आज कठुआ में जन समस्या निवाण शिविर को सम्बोधित करते हुए कही।बसौहली कठुआ हीरानगरए बनी तथा बिलावर जैसे कठुआ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अल्पसंख्यक लोगों ने जनता दरबार में भाग लिया।राज्य प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन बी सिधार्थ कुमार  मुख्य वन संरक्षक फारूक गिलानी अतिरिक्त जिला विकासायुक्त संजय गुप्ता निदेशक सामाजिक वानिकी अश्वनी कुमार गुप्ता संरक्षक पूर्व सर्कल ख्वाजा कमर.उद.दीन सहायक विकासायुक्त राजीव खजूरिया के अतिरिक्त आरएंडबी आरडीडी पीएचई पीडीडी तथा वन विभागों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।मंत्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि  वे विकास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें तथा राज्य में शांति व समृद्धि लाने में सरकार की सहायता करें।मंत्री ने कहा कि  सरकार ने लोगों के रहन सहन की स्थिति में सुधार लाने हेतु टिकाऊ ढांचे के निर्माण के लिए कई ठोस कदम उठाये हैं तथा कहा कि सरकार राज्य के हर एक कोने में सभी बुनियादी सुविधाऐं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है।मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों के विकास से जुड़ी समस्याओं से पूरी तरह से जागरूक है तथा कहा कि इस सम्बंध में एक नया मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

मंत्री ने अधिकारियों से जिले की क्षेत्र बार परियोजनाऐं लाने के लिए कहा ताकि क्षेत्र के लोगों को आधुनिक रेखा पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने उन्हें हाथ में ली गईं चालू मेगा परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए प्रभावी नीति अपनाने के लिए कहा तथा कहा कि सरकार ने इस संदर्भ में अधिक राशि निर्धारित की है। मंत्री ने विकास कार्यो को पूरा करने में जन प्रतिनिधियों की भागेदारी की आवश्यकता पर भी बल दिया।इसके उपरांत कठुआ जिले के कई प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री से मिलकर उनसे अपनी जायज विकास सम्बंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने क्षेत्रों में लिंक सडकों के निर्माण तालाबों तथा पार्कों के विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुददे भी उठाये।चौण् लाल सिंह ने अधिकारियों को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाकर अपने अधिकार क्षेत्रों में चालू विकास कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सामग्री की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा तथा कहा कि सरकार पूरे राज्य के लोगों को टिकाऊ सम्पतियां उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है।मंत्री ने राज्य में कई जलस्रोतों की बहाली के लिए मंत्रालय स्तर पर शुरू किये गये विभिन्न अभियानोके साथ  साथ क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न पौधारोपण अभियानों पर रोशनी डाली। उन्होंने जम्मू के बाहरी इलाकों में बनाये जाने वाले ऐतिहासिक जू के बारे में भी बताया।