132 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान जिसमें 27 महिलाएं शामिल
5 Dariya News
खरड़ 11-Mar-2018
सतगुरू माता संविदर हरदेव जी महाराज के आदेशानुसार आज संत निरंकारी चेरिटेबल फांउडेशन के द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन में 6वां रक्तदान कै प लगाया गया । जिसमें 132 श्रद्धालुओं सहित इलाके के लोगों ने भी रक्तदान किया, जिसमे 27 महिलाएं भी शामिल थी। इस रक्तदान कै प का उदघाटन सिविल अस्पताल खरड के एस0 एम0 ओ0 डॉ0 सुरिन्दर सिंह जी व खरड़ ब्रांच के इंचार्ज श्री महिन्दर सिंह जोली जी ने किया। उद्घाटन के अवसर पर डॉ सुरिन्दर सिंह जी ने कहा कि सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे समाज की भलाई के कामों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे संत निरंकारी मंडल चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री के0 के0 कश्यप जी ने बताया कि यह चंडीगढ़ जोन का इस वर्ष का 18वां रक्तदान कै प है। अब तक हुए 17 कै पों उजागर किया और निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के दिए गये आदेश की पालना की ‘‘इंसानी खुन नालियों में नहीं नाडियों में बहना चाहिए‘‘।
निरंकारी सत्गुरू माता संविदर हरदेव जी महाराज रक्तदान कै प लगाकर संसार में अमन चैन और भाईचारें की स्थापना में एक बहुत बड़ा योगदान दे रहे है।इस मौके पर शहर की जानी मानी हस्तियां भी पहुंची और सभी ने मिशन द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कामों की प्रशंसा की। खरड़ ब्रांच के इंचार्ज श्री महिन्दर सिंह जोली जी, श्री राजेन्द्र पाल सिंह जी, संचालक ने जोनल इंचार्ज श्री के0 के0 कश्यप जी चंडीगढ़, श्री आत्म प्रकाश जी क्षेत्रीय संचालक चंडीगढ़ क्षेत्र व सारे रक्तदानियों और समुची साधसंगत व सेवादल का और डाक्टरों की टीम का भी धन्यवाद किया। इस कै प में खरड़ ब्रांच के अलावा आसपास की संगतों ने भी बहुत ही उत्साह के साथ रक्तदान किया।इस कै प का संचालन डॉ0 रूपम जी के अगुवाई में सिविल अस्पताल मोहाली की 10 मै बरी टीम व डॉ सुरेन्दर सिंह जी के अगुवाई में सिविल अस्पताल खरड़ की 12 मै बरी टीम की देख रेख हुआ।