5 Dariya News

शाम लाल चौधरी खेल उत्कृष्टता के लिए ने खिलाड़ियों, कोच को प्रथम स. रंगील सिंह पुरस्कार के साथ सम्मानित किया

5 Dariya News

जम्मू 10-Mar-2018

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज अमर सिंह क्लब, जम्मू में आयोजित समारोह में 2016-17 के लिए राज्य के 16 खिलाड़ियों और कोचों को प्रथम स. रंगील सिंह खेल पुरस्कार के लिए सम्मानित किया।युवा सेवा एवं खेल राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा इस अवसर पर सम्मानित अतिथि थे। एमएलसी अशोक खजुरिया विशेष अतिथि थे और महासचिव जम्मू व कश्मीर ओलंपिक संघ आशुतोष शर्मा भी समारोह में मौजूद थे।इस अवसर पर ओलंपियन शूटर चेन सिंह, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परवेज रसूल, फुटबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार मल्होत्रा, वॉलीबॉल खिलाड़ी सकलैन तारिक, टेबल टेनिस खिलाड़ी अजय शर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी एवं भारतीय वुशु टीम के कोच कुलदीप हांडू, वरिश्ठ बास्केटबॉल कोच अमन शर्मा, पूर्वएथलीट एवं प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा निर्मल सिंह, साइकिल चालक मोहम्मद अब्दुल तेली, वुशु खिलाड़ी सूर्य भानु प्रताप सिंह और राजिंदर सिंह, फेंसर वंश महाजन, जूडो खिलाड़ी श्वेता ठाकुर व दानिश शर्मा, खो-खो खिलाड़ी शुभम सिंह भाऊ और एथलीट अमरजीत सिंह को सम्मानित किया गया।