5 Dariya News

नारी सशक्तिकरण के लिए डाले गये शानदार योगदान स्वरूप राष्ट्रपति द्वारा पंजाब को 'नारी शक्ति पुरुस्कार

सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास मंत्री रजिया सुलताना ने प्राप्त किया पुरस्कार

5 Dariya News

नई दिल्ली 08-Mar-2018

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाब की महिलाओं को उस समय और अधिक गर्व महसूस करने का मौका मिला जब भारत के राष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण में डाले गये अह्म और शानदार योगदान के लिए पंजाब को 'नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा यह अवार्ड सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ विशेष मुख्य सचिव, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास श्री के बी एस सिद्धू और विभाग के निदेशक श्रीमती कविता सिंह भी उपस्थित थे।और अधिक जानकारी देते हुये श्रीमती रजिया सुल्ताना ने बताया कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम में बेहतरीन कारगुज़ारी और लिंग अनुपात में उल्लेखनीय सुधार दर्ज करने के कारण पंजाब को 'नारी शक्ति पुरुस्कार के साथ सम्मानित किया गया है।उन्होंने बताया कि जन्म-दर में सुधार के लिए सूबे ने अथक प्रयास किये हैं और बहुत कम समय के दौरान लिंग अनुपात में आये सरहानीय सुधार के लिए समूचे देश के 10 जिलों में तरनतारन का नाम आना राज्य के लिए गौरव वाली बात है।उन्होंने बताया कि जन्म-दर में सुधार के लिए सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  सेहत और शिक्षा विभाग के सहयोग से सूबे के 20 जिलों में ज़मीनी स्तर पर प्रयास तेज़ किये हुए हैं। उन्होंने बताया कि जन्म-दर में सुधारों का रुझान सूबे के अन्य जिलों में भी देखा जा रहा है।सामाजिक सुरक्षा मंत्री ने 'नारी शक्ति पुरस्कार सूबे की उन महिलाओं को समर्पित किया है जिन्होंने जीवन की उच्च मूल्यों को बरकरार रखा और अपनी सख्त मेहनत से पंजाब को एक खुशनुमा माहौल वाला रहने योग्य सूबा बनाया है। इस अवसर पर श्रीमती सुल्ताना ने योग्य और दूरदर्शी नेतृत्व देने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।