5 Dariya News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिचस मौके सुखना झील पर वाकथान का होगा आयोजन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला मन कौर करेंगी वाकथान की अगुवाई

5 Dariya News

चंडीगढ़ 07-Mar-2018

अपोलो अस्पताल द्वारा 8 मार्च को विश्व महिला दिवस को समर्पित सुखना झील पर वाकथान का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं की सहित समस्याओं को समर्पित इस वाकथान की अगुवाई दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला मन कौर कर रहे है।डा. रिषी मांगट एम डी अपोलो कलीनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वाकथान सुबह 7 बजे अपोलो कलीनिक सैक्टर-9 से शुरू होकर राक गार्डन से होती हुई सुखना झील पर जाकर समाप्त होगी। डा. रिषी मांगट अनुसार इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किडनी की बीमारियों को समर्पित है। इस वाकथान में 500 के करीब चंडीगढ़ निवासी भाग ले रहे हैं।डा. मांगट अनुसार इस वाकथान का मुख्य मकसद महिलाओं को उनके स्वास्थ्य प्रति जागरूक करना है, क्योंकि अकसर देखा गया है कि विवाह के पहले लड़कियां पतले रहने के चक्कर में कम खुराक खाती है, जबकि बाद में मां बनने मौके कई परेशानियों का सामना करती है। यही लड़कियां विवाह के बाद अपने स्वास्थ्य की संभाल प्रति जागरूक हो जाती है। इस वाकथान द्वारा उनको जागरूक किया जा रहा है कि किस प्रकार मन कौर की तरह 101 वर्ष की आयु तक भी महिलाएं तंदरुस्ती भरी जि़ंदगी बतीत कर सकती हैं। इस वाकथान सबंधी पूरी तैयारी कर ली गई है।