5 Dariya News

तालाब में नहा रही महिलाओं पर गिरी दीवार, 7 घायल

5 Dariya News

रायपुर/बालोद 08-Mar-2018

बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के रौना गांव में गुरुवार दोपहर कुछ महिलाएं तालाब में नहाने गई थीं। इसी बीच तालाब के किनारे बनी जर्जर दीवार उनके ऊपर गिर गई। हादसे में 7 महिलाएं घायल हो गईं। घटना की पुष्टि करते हुए अर्जुंदा थाना प्रभारी अवधराम साहू ने कहा, "हादसे में 7 महिलाएं घायल हुई हैं। हमारी सरपंच से बात भी हुई है, मगर थाने में किसी ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को गुंडरदेही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। सभी महिलाओं के सिर में चोट आई है। इनमें से कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।"