5 Dariya News

चेचन्या : रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत

5 Dariya News

मास्को 07-Mar-2018

दक्षिण रूस के चेचन्या गणराज्य में बुधवार को एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी तास की खबर के मुताबिक, विमान को सीमा रक्षक सेवा से संबद्ध बताया गया है।स्थानीय आपात सेवाओं के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी को बताया, "प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है।"उन्होंने कहा, "हताहतों के बारे में जानकारी सत्यापित की जा रही है।"