5 Dariya News

रांची : लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 गिरफ्तार

5 Dariya News

रांची 05-Mar-2018

झारखंड की राजधानी रांची में एक लड़की के साथ आठ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी आठ युवकों में से सात को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी फरार है।पुलिस के अनुसार, "एक लड़की रांची के ध्रुवा क्षेत्र में रविवार रात 10:30 बजे अपने पुरुष मित्र के साथ टहल रही थी। उसे वहां युवकों के एक समूह ने रोक लिया और पुरुष मित्र की पिटाई की, जिसके बाद वह वहां से भाग गया।"पुलिस ने बताया, "लड़के उसे वहां पास की एक झाड़ी में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।"घटना के बाद पीड़िता को कुछ महिलाओं ने देखा, जो उसे पुलिस स्टेशन ले गईं। पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने घटना का ब्यौरा दिया और सूचना के आधार पर पुलिस ने सात युवकों की गिरफ्तारी की।स्नातक में पढ़ने वाली पीड़िता यहां अपने एक संबंधी के पास रहती है।