5 Dariya News

मध्य प्रदेश उपचुनाव में घमंड व कुशासन की हार : राहुल गांधी

5 Dariya News

नई दिल्ली 01-Mar-2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत पर गुरुवार को कहा कि यह 'घमंड और कुशासन की हार है' और 'निकट भविष्य में बदलाव' का संकेत है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "मैं मुंगावली और कोलारस में हमारी शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश के जागरूक लोगों, मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।"उन्होंने कहा, "यह घमंड और कुशासन की हार और उम्मीद की जीत है। इससे पहले राजस्थान और अब मध्य प्रदेश के परिणाम ने यह साबित किया कि निकट भविष्य में बदलाव होने वाले हैं।"मध्य प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों सीटों पर हुई हार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के लिए करारा झटका माना जा रहा है।