सरकार आधुनिक रेखाओं पर कटरा, रियासी में ठोस कचरे के निपटारे हेतु वचनबद्ध है- अजय नंदा
दोनों कस्बों में ठोस कचरा प्रबंधन से सम्बंधित मुददों की समीक्षा की
5 Dariya News
जम्मू 28-Feb-2018
योजना विकास, वित्त, कानून एवं श्रम रोजगार राज्यमंत्री अजय नंदा ने आज कहा कि सरकार कटरा तथा रियासी के पवित्र कस्बों में एक वैज्ञानिक तरीके से ठोस कचरे के निपटारे हेतु सभी प्रयास कर रहे हैं ताकि इन दोनों शहरों में स्वच्छ वातावरण सुनिष्चित किया जा सके। मंत्री ने यह बात आज कटरा तथा रियासी कस्बों में ठोस कचरा प्रबंधन से सम्बंधित मुद्दों के समाधान हेतु आयोजित अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।वित्त आयुक्त के.बी. अग्रवाल, शहरी स्थानीय निकाय निदेशक सुशमा चौहान तथा रियासी के जिला विकासायुक्त प्रसन्ना जी रामास्वामी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में ठोस कचरे के निपटारे की प्रणाली में सुधार लाने हेतु विभिन्न निर्णय लिये गये। यह निर्णय लिया गया कि ठोस कचरे को रसायनिक पदार्थों का उपयोग कर जैविक खाद में परिवर्तित किया जाना चाहिए जो मानव जीवन के लिए नुकसानदायक न हो।
रियासी में सिवरेज ट्रीटमैंट प्लांट स्थापित करने, कटरा तथा रियासी में बस अडडों पर तारकोल बिछाने, नगर निगम के कर्मचारियों के मुददों, कचरा उठाने वाले वाहनों को खरीदने, सुलभ कम्पलैक्स के निर्माण, कटरा में निकास व्यवस्था में सुधार, प्शु चिकित्सा अस्पताल रियासी के स्थानांतरण, जीपीएस टैªकिंग सिस्टम तथा कटरा में मल्टी लेवल र्पािर्कंग कम्पलैक्स बनाने के मुददों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थलों पर इन्सुलेटर स्थापित किये जाएंगे तथा दोनों कस्बों को प्रदूशण मुक्त बनाने हेतु प्रभावशाली ठोस कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियां अपनाई जाएंगी। चालू कार्यों की गति में तेजी लाने पर बल देते हुए मंत्री ने अधिकारियों को नई परियोजनाऐं चिन्हित करने के निर्देश दिये ताकि कटरा तथा रियासी के प्रसिद्ध कस्बों में ठोस कचरा प्रबंधन से सम्बंधित नई परियोजनाओं को प्राथमिकता से शुरू किया जा सके।एसडीएम कटरा नीलम खजूरिया, कटरा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा कटरा और रियासी के नगर निगम के वरिश्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।