बाली भगत ने एसएमजीएस अस्पताल में अतिरिक्त ब्लाक के निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया
गायनी, लेबर रूम में 300 और अधिक बिस्तर लगाये जायेंगे
5 Dariya News
जम्मू 27-Feb-2018
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज एसएमजीएस अस्पताल में गायनीकोलोजी वार्ड तथा लेबर रूम को मजबूत बनाने हेतु अतिरिकत ब्लाक के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया तथा परियोजना के लिए डीपीआर पर भी चर्चा की।स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ पवन कोतवाल, जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ सुनंदा रैना, आरएंडबी के अधिक्षक अभिंयता डी आर भगत, संयुक्त निदेशक योजना मदन लाल तथा गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।मंत्री ने सम्बंधितों के साथ प्रस्तावित डीपीआर पर चर्चा करते हुए अभियंताओं को एसएमजीएस अस्पताल के परिसर में उपलब्ध भूमि का सही उपयोग कर गायनी वार्ड तथा लेबर रूम में 300 नये बिस्तर शामिल करने, आधुनिक लैब की व्यवस्था तथा लगभग 300 वाहनों के लिए एक बहुमंजिला पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिये।म्ंत्री ने अभियंताओं को स्वीकृति के लिए अगले कुछ दिनों के भीतर डीपीआर पेश करने के निर्देश दिये ताकि इसे पीएमडीपी के अंतर्गत राशि के लिए भारत सरकार को भेजा जा सके।इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि जीएमसी तथा एसएमजीएस के दोनों अस्पतालों में पिछले कुछ वर्शो के दौरान मरीजों की अधिक संख्या है तथा इन दोनों संस्थानों में अधिक बिस्तर लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एसएमजीएस के प्रसुति कक्ष तथा गायनी वार्ड में बिस्तरों की कमी के कारण तीन तीन मरीजो को एक बिस्तर दिया जाता है। इसी तरह जीएमसी के एमरजैसी में भी यही स्थिति है जहां पर भी बिस्तरों की बहुत कमी है जिसकी वजह से मरीजों को असुविधा हो रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुंए एसएमजीएस में गायनी वार्ड तथा लेबर रूम में 300 नये बिस्तर लगाने हेतु नये ब्लाक का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है।जीएमसी में चोपडा नर्सिंग होम को एमरजैसी ब्लाक के साथ जोडा जायेगा तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए स्थल का अधिक उपयोग किया जायेगा। प्रस्तावित ढांचे में लगभग 200 नये बिस्तरों की व्यवस्था की जायेगी।