5 Dariya News

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का 'स्टाइलिंग पाटर्नर' बना रेमंड

5 Dariya News

नई दिल्ली 26-Feb-2018

देश की अग्रणी ब्रैंडेड फैबरिक और फैशन रिटेलर कम्पनी-रेमंड अप्रैल में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का 'स्टाइलिंग पाटर्नर' बन गया है। रेमंड ने सोमवार को यह घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ी रेमंड की शानदार पोशाकों में नजर आएंगे।रेमंड आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे 350 भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक वस्त्र प्रदान करेगा। पुरुष खिलाड़ियों को सूट (ब्लेजर एवं ट्राउजर), शर्ट, पैस्ले जैक्वार्ड टाई और पॉकेट स्क्वायर प्रदान किया जाएगा जबकि महिला खिलाड़ियों को शर्ट, ब्लेजर और स्लिम पैंट दिए जाएंगे। आईओए एथलीट आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान महिला खिलाड़ी साड़ी और ब्लेजर के बजाए ब्लेजर और ट्राउजर्स पहनेंगी।रेमंड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया ने कहा, "21वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आधिकारिक स्टाइलिंग पाटर्नर के रूप में भारतीय ओलम्पिक समिति के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।"