5 Dariya News

अल्ताफ बुखारी, प्रिया सेठी ने यूआईआईटी के कामकाज की समीक्षा की

मंत्रियों ने जम्मू विवि को तत्काल कक्षा कार्य शुरू करने के लिए कहा

5 Dariya News

जम्मू 26-Feb-2018

सरकार ने छात्रों को पढ़ाई के नुकसान से बचने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय कोयूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टैक्नोलॉजी के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में कक्षा कार्य को तुरंत पुनरारंभ करने के लिए कहा है।अल्ताफ बुखारी ने नव स्थापित इंजीनियरिंग संस्थान से संबंधित मुद्दों की उनके द्वारा की जाने वाली समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक में कहा ‘‘छात्रों के कैरियर पर कोई समझौता नहीं होगा और मैं व्यक्तिगत रूप से यूआईईटी के कामकाज की देखरेख करूंगा। सरकार बच्चों के लिए हर रियायत प्रदान करने के लिए कुछ भी करेगी।’’शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी, जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति आरडी शर्मा, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा डॉ असगर सामून, रजिस्ट्रार जेयू मिनाक्षी किलम ने विद्यार्थियों और माता-पिता के एक समूह, जिन्होंने आज यहां शिक्षा मंत्री से मुलाकात की, की मौजूदगी में बैठक में भाग लिया।बैठक मंे निर्णय लिया गया ‘‘यूआईआईटी जम्मू विश्वविद्यालय के कैंपस से जम्मू विश्वविद्यालय के एक घटक कॉलेज के रूप में कार्य करना जारी रखेगा और वर्तमान सत्र के लिए छात्रों के शैक्षिक कैरियर के हित में तुरंत कक्षा कार्य फिर से शुरू किया जाना चाहिए।’’मंत्री ने जम्मू विश्वविद्यालय से कहा कि स्थायी भवन की स्थापना के बाद आवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए भविष्य में एक इमारत को किराया पर लिया जाए।हालांकि, यह तय किया गया था कि यूआईईटी के स्थायी परिसर की स्थापना के लिए 6 मार्च, 2018 को निर्धारित बैठक में जम्मू विश्वविद्यालय के चांसलर की अध्यक्षता में अलग से निर्णय लिया जाएगा।इस बीच, मंत्री ने छात्रों को उनके हर समर्थन का आश्वासन दिया और कहा ‘‘हम बच्चों को हर रियायत प्रदान करने के लिए कुछ भी करेंगे। अल्ताफ बुखारी ने संस्थान चलाने के लिए बुनियादी ढांचे, संकाय और अन्य कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जेयू को नियोजन विभाग से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।